
लखनऊ : राष्ट्रीय लोक दल के प्रमुख जयंत चौधरी के घोषणा करने के बाद आरएलडी और बीजेपी का गठबंधन होना तय माना जा रहा है। लेकिन दोनों के बीच गठबंधन का किसी औपचारिक पुष्टि अभी तक किसी भी भाजपा नेता द्वारा नहीं की गई है। लेकिन इस विषय में जयंत चौधरी ने दो शब्दों में बीजेपी के साथ जाने की हामी भरते हुए भाजपा के साथ होने वाले गठबंधन की पुष्टि की है । हालांकि दोनों के बीच गठबंधन कब होगा किसको लेकर कोई अभियान अभी जारी नहीं किया गया है । माना जा रहा है कि गठबंधन के सवाल पर पूर्व पीएम और किसान नेता चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने के ऐलान के बाद जयंत चौधरी ने मीडिया के सामने दोनों के बीच गठबंधन को लेकर अपनी बात रखी है। गठबंधन के सवाल पर जैन चौधरी ने दो टूक शब्दों में मीडिया को इतना तो जरूर कहा कि आज मैं आपके सवालों का मैं किस मुंह से इस बात का इनकार करूं ।।