
रायपुर : नक्सलियों पर लगाम लगाने के लिए छत्तीसगढ़ के धुर नक्सली क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की और से नक्सली अभियान चलाया जा रहा है। इसी नक्सली अभियान चलाए जाने के दौरान तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर नकस्लियों से मुठभेड़ हो गया। इस मुठभेड़ में जवानों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया। यह नक्सल विरोधी ऑपरेशन छत्तीसगढ़ पुलिस के सहायक सहयोग से तेलंगाना के सुरक्षा बलों के नेतृत्व में पुजारी कांकेर के करींगुटा जंगलों में चलाया गया। जहां जवानों ने तीन नक्सली को ढेर किया। इस मुठभेड़ के दौरान जवानों ने एलएमजी व एके-47 हथियार भी जंगल से बरामद किए हैं।