ईद में कार्यरत शिक्षकों को सीएम नीतीश ने जारी किए छुट्टी

0
fastlive news

पटना : ईद और रामनवमी पर्व को देखते हुए बिहार के सीएम नीतीश कुमार में एक निर्देश जारी किया है। जिसमें सीएम नीतीश कुमार ने 8 से 13 अप्रैल तक ट्रेनिंग ले रहे हैं शिक्षकों को त्यौहार में थोड़ी राहत दी है। प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत कक्षा 1 से पांचवी तक के शिक्षकों के लिए 10 और 11 अप्रैल को ईद की छुट्टी दी है । इसके अलावा आगामी 17 अप्रैल को रामनवमी त्योहार को लेकर भी छुट्टी की घोषणा की गई है। यह घोषणा 8 से 13 अप्रैल तक ट्रेनिंग ले रहे प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विशेष आदेश पर दिया गया है। मालूम रहे कि आज से कई दिन पूर्व ईद के दौरान ट्रेनिग कराए जाने पर लेकर बिहार में शिक्षक परिवार की ओर से विरोध किया गया था। उस विरोध को देखते हुए ही नीतीश सरकार ने यह निर्देश दिए हैं।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news