राष्ट्रपति पुतिन और किम जोंग उन की होगी अहम वार्ता

0
fastlive news

एजेंसी : दुनिया के दो शक्तिशाली देश के नेताओं के मिलने और उनके समझौते पर विशेष रणनीति का संकेत मिल रहा है। पिछले 24 वर्षों के बाद दुनिया के ताकतवर देश रूस के राष्ट्रपति व्लामोदिर पुतिन उत्तर कोरिया की पहली यात्रा करने वाले हैं। रूस के राष्ट्रपति उत्तर कोरिया के दो दिवसीय यात्रा काफी अहम माना जा रहा है । इस यात्रा की जानकारी दोनों देशों की ओर से दी गई है। इन दो दिवसीय यात्रा के दौरान राष्ट्रपति पुतिन उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन से मुलाकात करेंगे । कहा जा रहा है कि दोनों देशों के इन शीर्ष नेताओं के बीच काफी अहम वार्ता होगी । जिसमें दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग को बढ़ावा देने पर मुख्य विचार विमर्श किया जाएगा। इन दोनों देशों के एक साथ मिलने के बाद दुनिया के कई ताकतवर देश अमेरिका सहित अन्य देशों की नजर इनके गतिविधि पर रहेगी।अपने गठबंधन को यह दोनों देश और ज्यादा मजबूत करने पर अपनी विचार विमर्श करेंगे। अब देखना है इन दोनों नेताओं के बीच के हुई वार्ता में कौन सा परीणाम सामने आ रहा है जिस पर पूरी दुनिया की नजरे टिकी हुई है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news