
इम्फाल : मणिपुर के पहाड़ी जिले कांगपोकपी में एक बस में आग लगाए जाने की खबर सामने आई है। हालंकि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई पुख्ता जानकारी नहीं आई है। घटना के संबंध में यह बताया जा रहा है कि मणिपुर के पहाड़ी जिले कांगपोकपी में केंद्रीय अर्धसैनिक बल के जवानों को बस में लेकर जा रहा था। इसी दौरान कांगपोकपी में अज्ञात लोगों की भीड़ ने बस को रोक दिया। इसके बाद बस में सवार सभी केंद्रीय अर्धसैनिक बल के जवानों को बस से उतार दिया । और बस में आग लगा दिया। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा दी गई जानकारी में यह कहा गया है कि पहाड़ी जिले कांगपोकपी में अज्ञात लोगों की भीड़ ने केंद्रीय अर्धसैनिक बल के जवानों को बस से नीचे उतार दिया। और बस को आग के हवाले कर दिया। इस घटना को लेकर कांगपोकपी साहित्सु पुलिस स्टेशन में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की छानबीन की जा रही है।