
बेंगलुरु : कर्नाटक के बेंगलुरु से एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई खबर यह है कि राज्य के हवेरी जिले में बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक टेंपो ट्रैवलर और एक खड़ी लोरी
के बीच जोरदार टक्कर हुई। इस भीषण सड़क दुर्घटना में 17 लोग घायल हो गए। जिनमें से गंभीर रूप से घायल 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं घायल चार लोगों का इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में कहा जा रहा है कि कि पुणे बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक लोरी खड़ी थी जो सामने से जा रही एक टेंपो ट्रेवलर वाहन ने पीछे से जाकर उस लोरी को जोरदार टक्कर मार दी।इस सड़क हादसा में ट्रैवलर का आगे का हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। वहीं घटना में 17 लोग इस हादसे का शिकार है जिसमें से गंभीर रूप से घायल 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोगों का ईलाज जारी है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन में जुटी।