
दिल्ली : दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज एयरपोर्ट के बाहर स्थित छत का एक हिस्सा गिर गया। इस घटना की सूचना पाकर नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू
एयरपोर्ट के बाहर स्थित छत का गिरे हिस्सा को देखने घटनास्थल पहुंचे। और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने इस घटना में मारे जाने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। वहीं इस घटना में मारे जाने वाले लोगों के परिजन को 20 लाख रुपए और घटना में घायल हुए लोगों को तीन लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा वहां मौजूद लोगों के समक्ष कही। घटना को लेकर कहा जा रहा है कि इन दिनों भारी वर्षा के कारण एयरपोर्ट के बाहर बने छत का का एक हिस्सा गिर गया है।