
जयपुर : राजस्थान के जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अलवर पुलिया पर आज अहले सुबह करीब चार बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना हुईं। इस सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं 20 से अधिक लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस मौक़े पर पहुंची और घटना में घायल सभी लोगों को ईलाज के लिए शाहपुरा के उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां सभी लोगों का ईलाज चल रहा है। यह सड़क दुर्घटना एक सरकारी रोडवेज बस और ट्रैलर के बीच हुई टक्कर में हुई है।