
शिमला : हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा आफत बनकर आई है। इस प्राकृतिक आपदा के कारण 8 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 50 से अधिक लोगों के लापता होने की खबर आ रही है । मामला यह है कि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बादल फटने से भारी तबाही मची हुई है। पहाड़ी इलाकों में स्थित नदियों उफान पर है । बारिश रुकने का नाम नहीं ले रहा है। कई जिलों में बादल फटने की कई प्राकृतिक घटनाएं घट चुकी है । लापता 50 लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू टीम उसे खोजना की कोशिश कर रही है । भारी वर्षा को देखते हैं मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है । जिसको लेकर वहां के जिला प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट है । दूसरे प्रांतों से वहां पहुंचे पर्यटकों को बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है। भारी वर्षा और बादल फटने की घटना के बाद वहां के जिला प्रशासन से लेकर स्थनीय लोग भी काफी सावधानी बरत रहे हैं।