
पटना : छठ महापर्व के दौरान बिहार के कई जगहों में पिछले दो दिनों के दौरान दो दर्जन से अधिक लोगों के पानी में डुबने की खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि बिहार के कई तालाब, पोखर तथा नदियों में डुबने से कई लोगों की मौत हो चुकी है। तो कई लोग अभी भी लापता है। इनमे से कई लोगों को डुबने से बचाया जा सका है। सूत्रों का कहना है कि बिहार के कोसी, सीमाचल, व पूर्व बिहार के कई जगहों में अबतक 29 लोग पानी में डुब गए है। जिनमें से 26 लोगों के शव को बाहार निकाला गया है। वहीं तीन लोगों की तलाश जारी है। जिन लोगों को बाहर नहीं निकाला गया है उसके लिए टीम का भी गठन कर उनकी तलाश जारी है। कहा जा रहा है कि बिहार के मधेपुर, पूर्णिया और अररिया में लापता तीन लोगों की तलाश की जा रही है। हलाकि अबतक 26 लोगों की मौत की पुष्टि की जा, चुकी है।