
मुंबई : महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों से नए मुख्यमंत्री और सरकार गठन को लेकर ‘हो रही देरी को विपक्ष ने इसे काफी गंभीर मामला बताते हुए राष्ट्रपति शासन की मांग की है। सरकार गठन को लेकर शिव सेना (यूटीबी) के संजय राउत ने कहा है कि नए सरकार को लेकर बायकुले की ओर से घोषणा की जा रही है कि आगामी पांच दिसबर को महाराष्ट्र में नए सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। उन्होंने उनके इस बयान को खारिज करते हुए कहा है कि क्या बावकुले महाराष्ट्र के राज्यपाल है जो वे नए सरकार के गठन को लेकर तारिख की घोषणा कर रहे है। शिवसेना नेता संजय राउत ने इसके पूर्व के भाजपा शिवसेना सरकार के गठन के बारे में कहा कि इसके पूर्व महाराष्ट्र में जो भाजपा की सरकार बनी थी वह कोर्ट के समर्थन से ही ऐसी सरकार सत्ता में आई थी। जो उस समय के सरकार देश के संविधान के गलत थी। इसके लिए उन्होंने डीवाई चंद्रचूड को जिम्मेदार माना है। राउत ने कहा है कि भाजपा गठबंधन को ऐसी कौन सी मुश्किल आ गई है कि 10 दिन बीत जाने के बाद भी भाजपा बहुमत हासिल करने के बाद भी सरकार नहीं बना पा रही है।