कई राज्यों में ठंड और शीतलहर से लोग परेशान

0
fastlive news

नई दिल्ली : ठंड के प्रकोप ने देश के कई राज्यों को जकड़े हुए है। फिलहाल देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड और शीतलहर से जनजीवन अस्त व्यस्त है। ठंड से बचाव को लेकर लोग अपने अपने घरो में दुबके हुए समय काट रहे है। कड़ाके के इस ठंड में लोग अलाव का सहारा लेकर किसी तरह ठंड से बचने की कोशिश कर रहे है। वहीं गरीब तबके के लोग अपने आप को सुरक्षित रखने के लिए रैन बसेरा का भी सहारा ले रहे है। यदि देखा जाए तो शनिवार को दिल्ली एनसीआर के कई स्थानों में घना कोहरा छाया हुआ है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठंड के कारण विजिबिलिटी कम होने से दिल्ली सहित आस पास के क्षेत्रों में रेल, सड़क और यातायात पूरी तरह से प्रभावित है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news