
एजेंसी : यमन के एक गैस स्टेशन में जोरदार विस्फोट के साथ भीषण आग लगी। इस अगलगी की घटना में 15 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है। बताया जाता है कि यमन के बायदा राज्य के जहेर जिले में स्थित इस गैस स्टेशन में अगलगी की भीषण घटना घटी। जो इस गैस स्टेशन में अगलगी की घटना में मरने वालों के अलावा 67 लोगों के घायल होने की सूचना आई है। जिसमें से 40 लोगों की स्थिति गंभीर बताया जा रहा है। वहीं इस घटना से कई लोगो के लापता होने की भी सूचना है। जिन्हें खोजने में बचाव दल एडी चोटी एक किए हुए है। उक्त विषय की जानकारी विद्रोहियों के स्वास्थ्य मन्त्रालय की ओर से दी गई है। फिलहाल घटना को लेकर अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि किन कारणों से इस गैस स्टेशन में आग लगी है।