
रायपुर : छतीसगढ़ के जशपुर जिले के तपकरा थाना क्षेत्र से पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले दो लोगो को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। बताया जा रहा है कि जब वे दोनो आरोपी गांजा तस्कर गांजा लेकर जा रहे थे । तबही तपकरा पुलिस ने घेराबंदी कर इन दोनों तस्करो को गिरफ्तार किया। जो गिरफ्तार इन आरोपी तस्करों के पास से पुलिस ने एक विवटल गांजा बरामद बरामद किया है। जिसकी कीमत करीब 45 लाख रूपये बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ये आरोपी तस्कर उड़ीसा से गांजा लेकर तपकरा, घुमरा , बनड़ेगा के रास्ते उत्तर प्रदेश जा रहा था। तबही तपकरा पुलिस को इन तस्करों के जाने की सूचना मिली। जो पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इन तस्करों को घेराबंदी की। जिसके बाद ये आरोपी तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।