
जयपुर : राजस्थान में करौली जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत की खबर को सुनकर हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। परिवार के जिन लोगों की मौत हुई है उनमें माता, पिता, बेटा और बेटी शामिल है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि करौली जिले के मेहंदीपुर बालाजी में एक परिवार के 4 लोग मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। जो दर्शन करने के लिए धर्मशाला में ठहरे हुए थे। ये परिवार के चारों सदस्य उत्तराखंड में देहरादून के रायपुर इलाके के रहने वाले बताएं जा रहे है। इस दहला देने वाली घटना की खबर स्थानीय पुलिस को मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन आरंभ की। वहीं इस घटना की जानकारी फॉरेंसिक की टीम को भी दी गई। टीम के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना की बारीकी से जांच की। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।