
भोपाल : मध्यप्रदेश के भोपाल से एक ट्रैफिक पुलिस की अभद्रता का वीडियो सामने आया है। जिसमें ट्रैफिक पुलिस ने एक युवक को धक्का मारकर गिराने के बाद उसे पैर से जमकर मारा। इसके बाद जब उस ट्रैफिक पुलिस को इतना से पेट नहीं भरा तो उन्होंने उस युवक को चांटा से भी मारने लगा। जो इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो गया। मामला यह है कि मध्यप्रदेश के राज्यपाल के काफिले के पास खड़ा युवक को ट्रैफिक पुलिस के आरक्षक ने पहले उसे धक्का मारकर नीचे गिरा दिया। इसके बाद उस ट्रैफिक पुलिस के आरक्षक ने उस युवक का चांटा एंव लात से मारने के बाद कूट कूट कर पीटा। इस घटना को लेकर वहा के डीसीपी ट्रैफिक ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए है। हलाकि पुलिस द्वारा पीटा गया युवक कौन था इसकी अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है। जो इस पर भी जांच की जाएगी। I