
अहमदाबाद : गुजरात के अमरेली जिले से एक रहस्यमयी घटना की खबर सामने आई है। जिसमें यह कहा जा रहा है कि अमरेली जिले के मुंजियासर गांव के एक स्कूल में पढ़ने वाले करीब चालीस छात्र छात्राओं के कलाई पर कट के निशान पाया गया है। जिसमे वहां के स्कूल प्रबंधन के साथ साथ स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। कहा जा रहा है कि इ घटना के संबंध में पढ़ने वाले बच्चे भी कुछ भी बताने से इंकार कर रहे है। इस तरह के अचानक हुए रहस्यमयी घटना से वहां के लोगों में काफी डर समाया हुआ है। इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस तथा शिक्षा विभाग को दी गई। इस घटना पर गंभीरता से लेते हुए स्थानीय पुलिस तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी जांच में जुटे हुए है। इस घटना को लेकर तरह तरह की बातें सामने आ रही है। जिसमें ग्रामीणों की ओर से इसे जादू टोना की बात भी कही जा रही है। हालांकि इस बात पर कितनी सच्चाई है यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा।