
पटना : बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टी के नेता अभी से ही जोड गुणा करना शुरू कर दिए है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने एक बार फिर बिहार विधानसभा का चुनाव इडिया गठबंधन के साथ लड़ने का मन बनाया है। लेकिन आगामी चुनाव में कौन पार्टी कितने सीटों पर किस विधानसभा से अपना प्रत्याशी उतारेंगे इसकी स्थिति अभी साफ होने में कुछ समय लग सकता है। कहा जा रहा है कि काग्रेस नंबर गेम से बचते हुए अपनी जीत को लेकर गारंटी वाली सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारने पर विचार कर रही है। जो भी हो पिछले दिनों देश के कई राज्यों में हुए चुनाव में अपनी हार को देखते हुए कांग्रेस सोच समझकर सीट पर अपना दावेदारी कर सकता है। बिहार के राजनीतिक गलियारों से जो खबर सामने आई है उसमें यह कहा जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एम-वाई के समीकरण के साथ दलित मुस्लिम यादव वाले बहुल सीटों पर अपनी नजर गड़ाए हुए है। इन सीटों पर कांग्रेस राजद से हासिल करने पर अपना मन बना रही है।