
एम राज @
बाघमारा। बाघमारा प्रखंड के मंदरा पंचायत सचिवालय के समीप अवैध कोयला कारोबार का का अड्डा बन गया है। दिन में जहाँ मंदरा पंचायत सचिवालय में पंचायत से जुड़े काम होते हैं, वहीं रात में पंचायत सचिवालय के समीप अवैध कोयले की ढुलाई होती है।
स्थानीय सूत्रों का कहना है कि इस गोरखधंधे में इलाके के प्रभावशाली लोग शामिल हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस और सीआईएसएफ की चुप्पी से कारोबारियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी और कार्रवाई के अभाव में यह अवैध धंधा तेजी से फैल रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय ट्रक, ट्रैक्टर और छोटे वाहनों से कोयले की ढुलाई होती है। सुरक्षा एजेंसियों को इसकी जानकारी होने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता। प्रशासन की उदासीनता और सुरक्षा एजेंसियों की निष्क्रियता से लोग नाराज हैं।
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच हो। ताकि पंचायत सचिवालय जैसे सार्वजनिक संस्थानों की गरिमा बनी रहे और अवैध गतिविधियों पर रोक लग सके।