
धनबाद । बस्ताकोला स्थित जीवन विकलांग स्कूल में रविवार को धनबाद एनजीओ एसोसिएशन कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अनिल सिंह व संचालन सत्यजीत सोनू ने की। बैठक में प्रस्तावित सीएसआर कॉन्क्लेव के बेहतर आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। एसोसिएशन के सचिव मगधेश ने आगामी सीएसआर कॉन्क्लेव की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि कॉन्क्लेव में प्रशासनिक पदाधिकारी, विभिन्न कंपनियों के सीएसआर यूनिट के प्रतिनिधि समेत समाज में क्रियाशील विभिन्न एनजीओ के प्रतिनिधी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि कॉन्क्लेव में शामिल होने के अभीतक 26 एनजीओ एवं 3 कार्पोरेट एवं दो शिक्षाविदों समेत कई प्रशासनिक पदाधिकारी ने शामिल होने की सहमति जताई हैं। बैठक में जनसहयोग कल्याण समिति के उमेश सिंह, संकट मोचन सेवा फाउंडेशन में लक्ष्मण कुमार, नंदी सेवा ट्रस्ट के रंजीत कुमार, चंदन फाउंडेशन में एमके झा एवं इननाम सेवा संस्थान के इरफान अंसारी समेत अन्य एनजीओ के प्रतिनिधि मौजूद थे।