
बाघमारा । डुमरा स्थित संपूर्ण शिक्षा केंद्र में शनिवार को बाघमारा बाइट्स द्वारा अहिल्या बाई के 300वां जयंती के अवसर पर मेघावी छात्र छात्रा अभिनंदन सह गुरु वंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो एवं विशिष्ट अतिथि बीसीसीएल ब्लॉक टू क्षेत्र के जीएम गणेश चंद्र साहा ने भारत माता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर समरोह का शुभारंभ किया। समरोह में बाघमारा प्रखंड के विभिन्न विधालयों के मैट्रिक की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन व अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को अतिथियों ने मैडल एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही पावर लिफ्टिंग चैंपियन रौनक साव और उनके परिजन समेत शिक्षकों को भी मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि बाघमारा विधायक ने कहा की इस तरह के आयोजन से छात्र छात्राएं भविष्य में ओर बेहतर करने के लिए प्रोत्साहीत होते है। छात्र छात्राओं ने दसवीं की परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर अपने माता पिता एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने छात्र छात्राओं को शुभकामना देते हुए कहा की वैसे छात्र छात्रा जो पढ़ाई में बेहतर कर रहे है और आर्थिक रुप से कमजोर होने की वजह से आगे पढ़ाई जारी नहीं रख पा रहे है वैसे छात्र छात्राओं को धनबाद सांसद व मेरे द्वारा सभी तरह से सहयोग किया जायेगा। उन्होंने संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा भी की। वही जीएम ने कहा की जिला स्तर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को बीसीसीएल द्वारा उचित सहयोग किया जाएगा। उन्होंने छात्र छात्राओं को लक्ष्य लेकर आगे की पढ़ाई करने की सलाह देते हुए शुभकामना दी। समारोह की अध्यक्षता मदन मोहन महतो एवं संचालन सत्यजीत सोनू ने किया। मौके पर संपूर्ण जनजागृति आर्गेनाइजेशन के सचिव विक्की साव, प्रेम कुमार, रमेश महतो, रमेश कुमार, शकुंतला देवी, सरस्वती देवी, गीता देवी, आशा शर्मा, बेबी बर्नवाल, नितेश कुमार, मृत्युंजय कुमार, संजीत महतो, नासीर साह, आदि उपस्थित थे। सम्मानित हुए छात्र छात्राओं में पूनम कुमारी, मोनू राम, रूबी चौहान, आयुष साव, दिनेश साव, स्वाति कुमारी, उत्तम कुमार, अमित कुमार साव, काजल कुमारी, एहतेशाम अंसारी, स्वीटी कुमारी आदि शामिल हैं।