झारखंड एनजीओ एसोसिएशन की बैठक में रांची एनजीओ एसोसिएशन का गठन

0
fastlive news

रांची : नेशनल एनजीओ क्लब से संबद्ध झारखंड एनजीओ एसोसिएशन की बैठक रविवार को न्यू एजी कॉलोनी कडरू में हुई। इसमें रांची एनजीओ एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। संरक्षक डॉ. रंजीत उपाध्याय, अध्यक्ष विशाल कुमार, महासचिव शिवेन्द्र कुमार मिश्रा, सचिव मो. कमरान अहमद, कोषाध्यक्ष जयपाल महतो, संपर्क प्रभारी शिव किशोर शर्मा और संयोजक मानव कुमार को सर्वसम्मति से चुना गया। सभी पदाधिकारी झारखंड एनजीओ एसोसिएशन के संयोजक सत्यजीत सोनू द्वारा एक वर्ष के लिए मनोनीत किए गए। साथ ही रांची में जल्द एनजीओ स्टेट कॉन्फ्रेंस आयोजित करने पर सहमति बनी। इसमें झारखंड एनजीओ एसोसिएशन के संयोजक सत्यजीत सोनू, धनबाद से नागेन्द्र कुशवाहा, मो. नासीर साह, चतरा से रोहित कुमार, गुमला से विनय केशरी और जमशेदपुर से करूण भगत शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता विशाल कुमार ने की। अंत में धन्यवाद ज्ञापन सत्यजीत सोनू ने दिया। उन्होंने सभी एनजीओ को एकजुट होकर राज्य के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन