
फास्टलाइव न्यूज । बाघमारा । बाघमारा जैसे ग्रामीण क्षेत्र में पहली बार अनवित हॉस्पिटल हीरक रोड़ डुमरा में न्यूरो सर्जरी के क्षेत्र में कृतिमान स्थापित किया है। हॉस्पिटल के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धी है। अनवित हॉस्पिटल के संचालक व चिकित्सक आशिष कुमार ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में माध्यम से बताया कि गोमो निवासी 50 वर्षीय महेश्वर मोहली (मरीज) के गर्दन में बहुत दर्द हो रहा था। मरीज का एमआरआई करने के बाद चिकित्सकों के टीम द्वारा मरीज का सर्वाइकल स्पाइन का ऑपरेशन सफलता पूर्वक किया गया है। ऑपरेशन के 24 घंटे बाद मरीज से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पहले से काफी अच्छा महसूस कर रहे है। डॉ ने कहा कि हमारे हॉस्पिटल में लगभग सारी सुविधाएं उपलब है। हॉस्पिटल में 24 घंटा चिकित्सिय सेवा उपलब्ध है। जुलाई माह से यहां ऑर्थो, नी व हिप सर्जरी भी कम बजट में कि जाएगी। हमारा प्रयास रहेगा कि बाघमारा क्षेत्र के लोगों को धनबाद जाना न पड़े। सर्वाइकल स्पाइन का ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर सुजित कुमार, आनंद कुमार ,अजय कुमार,विभीषण कुमार, वर्षा कुमारी का काफी सहयोग रहा है।