
देवघर । भगवान सिनेमा हॉल के समीप चित्रावली परिसर में रविवार को देवघर एनजीओ एसोसिएशन की बैठक हुई। बैठक में देवघर एनजीओ एसोसिएशन का गठन, संगठन संचलन के लिए पदाधिकारी का चयन, एसोसिएशन के कार्य एवं दयित्व का संधारण किया गया। बैठक में मुख्य रुप से उपस्थित झारखंड एनजीओ एसोसिएशन के संयोजक सत्यजीत सोनू ने अपने विचार रखें। बैठक में सरकारी योजनाओं में एनजीओ की कैसे भागीदारी हो समेत बिन्दुओं पर भी चर्चा हुई। साथ ही देवघर एनजीओ एसोसिएशन के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से दयानंद पाण्डेय को अध्यक्ष, विकास कुमार को सचिव, दिलीप कुमार तिवारी को कोषाध्यक्ष प्रदीप रावत को संयुक्त सचिव तथा चंद्रकांत मंडल और विनोद कुमार को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यकारणी समिति में भूदेव दास, वीरेंद्र कुमार सिंह, विलास कुमार भुईयां एवं शंकर दास एवं प्रतिनिधि सदस्य के रूप में सच्चिदानंद मंडल अश्वनी मिश्रा, विजय कुमार सिंह, मनोज कुमार यादव गोपाल मंडल को शामिल किया गया है। बैठक में प्रति माह के आखिरी रविवार को मासिक बैठक करने का निर्णय लिया गया। बैठक में स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि में समर्पण देवघर के वीरेन्द्र कुमार सिंह, LEADS के विकास कुमार, नवोदय सेवा धाम देवघर के विजय कुमार सिंह, फुलकु सेवा संस्थान के दयानंद पाण्डेय, ASSEFA के सचिदानंद मण्डल, सीड्स के प्रदीप राउत और गोपाल मण्डल, AVF के मनोज कुमार यादव, मार्वल फाऊंडेशन से राजकुमार, IRDS के अश्विनी मिश्रा, प्रियतम कुमार, सवर्ड के विनोद कुमार, सीके सेवा मिशन, क्रांति बाल विकास समिति के चन्द्र कांत मण्डल, SUHIRD के दिलीप कुमार तिवारी, बाबा लक्ष्मी नारायण सेवा समिति के राजेश रंजन, जनचेतना के शंकर दास और सम्पूर्ण जनजागृति आर्गेनाइजेशन के प्रेम कुमार मौजूद थे।
*फास्टलाइव न्यूज (डिजिटल न्यूज पोर्टल) में झारखंड के सभी जिलों से रिपोर्टर एवं विज्ञापन प्रतिनिधि की आवश्यकता हैं… संपर्क करें 7295083435*
www.fastlivenews.com