महामहिम राष्ट्रपति को धनबाद जिला परिषद चेयरमैन शारदा सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत

0
fastlive news

धनबाद। भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को IIT-ISM, धनबाद के 45वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने धनबाद पहुँचीं। उनके आगमन पर धनबाद एयरपोर्ट पर धनबाद जिला परिषद की अध्यक्षा श्रीमती शारदा सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया। यह दृश्य शहरवासियों के लिए गौरव का क्षण रहा। राष्ट्रपति ने छात्रों को किया सम्मानित, देशसेवा के लिए प्रेरित किया। समारोह में महामहिम ने विभिन्न संकायों के टॉपर्स को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्रदान किए। इस दौरान पूरे सभागार में तालियों की गूंज सुनाई दी।
अपने प्रेरणादायक संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा:
“स्वर्ण पदक सिर्फ एक उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज के प्रति आपकी जिम्मेदारी का प्रतीक है।”
उन्होंने छात्रों से देश सेवा, नवाचार, और सामाजिक जिम्मेदारी के लिए आगे आने का आह्वान किया।
उपस्थित गणमान्य व्यक्ति:
झारखंड राज्यपाल श्री सी. पी. राधाकृष्णन
स्वास्थ्य मंत्री दीपिका पांडे सिंह
सांसद ढुल्लू महतो
विधायक राज सिन्हा, विधायक रागिनी सिंह
BCCL सीएमडी श्री समीरण दत्ता
IIT-ISM के निदेशक प्रो. जेएन मिश्रा
उद्योग जगत के विशेषज्ञ, अभिभावक व बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।
समारोह की झलकियां:
राष्ट्रीय गान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ समारोह की शुरुआत, छात्राओं के पारंपरिक स्वागत नृत्य ने समां बांधा और टेक्नोलॉजी पर विद्यार्थियों की प्रदर्शनी लगाई।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन