फुलवारटांड स्टेशन से धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस को जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

0
fastlive news

बाघमारा। धनबाद सांसद दुलू महतो, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी एवं बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो के संयुक्त प्रयासों से फुलवारटांड स्टेशन के यात्रियों को बड़ी सौगात मिली है। अब धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस, वनांचल एक्सप्रेस और रांची-गोड्डा एक्सप्रेस का ठहराव फुलरवाटांड स्टेशन पर सुनिश्चित कर दिया गया है।
शनिवार सुबह फुलवारटांड स्टेशन पर सांसद दुलू महतो, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस को रांची के लिए रवाना किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक एवं एनडीए घटक दलों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
गौरतलब है कि कोरोना काल के बाद इन ट्रेनों का फुलवारटांड स्टेशन पर ठहराव बंद कर दिया गया था, जिससे क्षेत्रवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वर्षों से चल रही जनता की यह मांग अब जाकर पूरी हुई है। क्षेत्रवासियों ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए जनप्रतिनिधियों को हार्दिक धन्यवाद और आभार प्रकट किया है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन