राजगंज थाना क्षेत्र से हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार

0
fastlive news

बाघमारा : राजगंज और तेतुलामारी थाना की पुलिस शुक्रवार की रात राजगंज -तेतुलमारी सड़क पर सोनदाहा बस्ती के समीप वाहन जांच अभियान के दौरान चार अपराधियों को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया है। इन अपराधियों के पास से पुलिस ने दो देशी पिस्तौल, पांच गोली एवं चार मोबाइल बरामद किया है। वहीं पुलिस ने दो बाइक भी जब्त किया है। गिरफ्तार अपराधियों ने अपना नाम रिंकु मंडल (20 वर्ष), रवि महतो (19 वर्ष), समसुल अंसारी (26 वर्ष) और गौतम धीवर (30 वर्ष) बताया है। शनिवार को चारों अपराधी को पुलिस ने अदालत ले गई, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अदालत में ले जाने के पूर्व गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ के दौरान चारों अपराधियों ने 10 जनवरी को किराना दुकानदार अर्जुन महतो पर गोली चलाने और लूटपाट करने के मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार भी की है। पूछताछ में चारों अपराधियों ने अपने एक अन्य साथी का नाम भी पुलिस को बताया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। छापामारी के दौरान राजगंज थाना प्रभारी अलीशा कुमारी ,तेतुलमारी थाना प्रभारी विवेक चौधरी ,बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार, राजगंज थाना के शौकत अली ,तेतुलमारी थाना के गुरु दयाल सहित पुलिस के जवान मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news