
दिल्ली : दिल्ली की उत्तर-पूर्वी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद और गायक मनोज तिवारी के मुंबई स्थित घर में चोरी होने की एक मामला सामने आया है। सांसद मनोज तिवारी के अंधेरी पश्चिम के सुंदरबन अपार्टमेंट के आवास से 5.40 लाख की चोरी होने की बात कही जा रही है। कहा जा रहा है कि सांसद के सुंदरबन अपार्टमेंट में जो चोरी की घटना घटी है उसमें उनके पूर्व कर्मचारी के ही हाथ होने की बात कही जा रही है। घटना के संदर्भ में मैनेजर प्रमोद पांडेय की शिकायत पर अंबोली पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस ने शिकायत आधार पर आरोपी सुरेंद्रकुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना सी सी टी वी में कैद हो चुकी है। मालूम हो कि भाजपा सांसद और गायक मनोज तिवारी दिल्ली की उत्तर-पूर्वी लोकसभा सीट से सांसद हैं।