
एजेंसी : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई टैरिफ धमकी से व्यापार समझौते पर खास असर पड़ने की संभावना दिख रही है। ट्रंप की टैरिफ धमकी के बाद यूरोपीय संघ में सियासी गतिविधि काफी तेज हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 1 फरवरी से आठ यूरोपीय देशों पर 10% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी है। वहीं ग्रीनलैंड सौदा न होने पर इन देशों में 25% टैरिफ की चेतावनी देकर सभी देशों को सकते में डाल दिया है। इस तरह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई टैरिफ धमकी आने के बाद से ही EU सांसद अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते को मंजूरी देने से रोकने की पूरी रणनीति बना चुकी है। इतना ही नहीं EPP ने भी ग्रीनलैंड विवाद के चलते डील पर असहमति जता कर अपनी मंशा साफ कर दी है