गोल्फ ग्राउंड में सामूहिक विवाह सम्पन्न

0
fastlive news

धनबाद : सर्वधर्म सामूहिक विवाह सभा ग्राउंड में आयोजित
रविवार को नए जीवन के परिणय सूत्र को आशीर्वाद
देने को लिए पूरा धनबाद के सैकड़ों लोग पहुंचे। सुबह
गोल्फ ग्राउंड से बैंड, बाजा के साथ पुरे धूमधाम से टोटो में बारात निकाली गई। जो रणधीर वर्मा चौक होते हुए वापस गोल्फ ग्राउंड पहुंची। इसके बाद महिला विंग की सदस्यों के नव विवाहित दूल्हा दुल्हन की आरती की गई। उसके बाद जयमाला की रसम अदा की गई। । इसके बाद विवाह की सभी रस्में पूरी की गई। समिति के अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि हमारे समाज के लोग अपने बेटियों को बोझ ना समझे। क्योंकि बेटियां तो बेटियां हैं चाहे किसी की भी हो। इस सामूहिक विवाह के लिए इस बार जिले के 42 संस्थाओं ने सहयोग के लिए आगे आए हैं। हर साल की तरह इस बार भी सर्वधर्म सामूहिक विवाह समिति के इस कार्यक्रम में कोयलांचल के हर तबके और समुदाय के लोगों ने भागीदारी निभाई।समाजसेवी दिलीप सिंह ने कहा हम युवा इस सर्वधर्म सामूहिक विवाह के कार्यों में अध्यक्ष प्रदीप सिंह के साथ बहुत मजबूती के साथ खड़े हैं। यह एक ऐसा मंच है जिसमें जरूर गरीब कन्याओं का उनके रीति रिवाज के साथ विवाह- निकाह प्रत्येक वर्ष होता रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मेयर चंद्र शेखर अग्रवाल, समाजसेवी कुंभनाथ सिंह, झारखंड किन्नर कल्याण समिति के अध्यक्ष सुनैना सिंह किन्नर, भाजपा नेता अमरेश सिंह, समाजसेवी दिलीप सिंह उपस्थित हुए

 

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन