
चेन्नई : तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले के मनालुरपेट्टई में एक भीषण हादसा हुआ है। यह भीषण हादसा मनालुरपेट्टई में थेनपेनई रिवर मेले के दौरान हुआ है। इस भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं अठारह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिसका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। इस घटना में गंभीर रूप से घायल कईं लोगों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह घटना मेले में गुब्बारे फुलाने वाला हीलियम गैस सिलेंडर अचानक फटने से हुआ है। मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।