
कतरास : आद्रा-गोमो रेलखंड के मालकेरा स्टेशन के रेल पटरी पर सोमवार दोपहर एक वृद्ध का शव मिला। । शव की पहचान कतरास थाना क्षेत्र के लालधौड़ा निवासी सेवानिवृत्त बीसीसीएल कर्मी सीताराम भुइयां के रूप में हुई। घटना को लेकर कुछ लोग इस घटना को किसी ट्रेन के नीचे आकर उसकी मौत होने की बात कह रहे हैं तो कुछ लोग तनाव के कारण आत्महत्या करने की भी बात कर रहे रहे हैं। लेकिन घटना के स्पष्ट जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। घटना की सूचना पाकर भागा से राजकीय रेल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए शव को धनबाद भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक का बेटा पैतृक गांव गया है। जिससे मृतक लालधौड़ा में अकेले रहता था।