
धनबाद : बगुला बस्ती स्थित झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण सोमवार को उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज ने किया। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने इंडोर एवं आउटडोर जिम, म्यूजिक रूम, लैबोरेट्री, फ्यूचर क्लासरूम, मल्टीपरपज हॉल, किचन, डाइनिंग हॉल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की वार्डन को खाली स्थानों पर बागवानी करने, मल्टीपरपज हॉल व लेबोरेट्री के बीच के खाली स्थान पर पेवर ब्लॉक लगाने तथा डाइनिंग हॉल में बच्चों के बैठने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। मौके पर विद्यालय की वार्डन श्रीमती मीरा कुमारी, डीएमएफटी टीम लीडर शैलेश तिवारी मौजूद थे।