
कतरास : कतरास थाना क्षेत्र के पचगढ़ी बाजार में लगने वाले जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए आगे आए हैं। कतरास पुलिस ने मंगलवार को थाना चौक से गुहीबांध बस स्टैंड तक निरीक्षण कर सड़क के दोनों किनारे लगी दुकानों को हटाने का निर्देश दिया। इसके अलावा सड़क किनारे वाहन खड़ी करने वालों को भी चेतावनी दी गई । अभियान के दौरान एक स्कूटी को भी जब्त किया गया। पुलिस ने वाहन को थाना ले आई है। इस अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी प्रवीण कुमार कर रहे थे।