
धनबाद : हैदराबाद में इलाज चलने के बाद सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो मंगलवार को झारखंड लौटे। पांच साल तक हैदराबाद में इलाज चलने के बाद उन्हें तत्काल स्वास्थ्य लाभ के लिए बोकारो स्थित मेडिकेंट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पूर्व विधायक की पत्नी तारा देवी के अलावा उनके परिवार के अन्य सदस्य और दर्जनों ग्रामीण बोकारो पहुंचे। भीखराजपुर के मुखिया दिलीप कुमार महतो, धर्मेंद्र महतो, अरुण महतो , भाजपा नेत्री अल्पना मुखर्जी, विश्वजीत मुखर्जी, घनश्याम ग्रोवर, बेंगू ठाकुर आदि ने पूर्व विधायक के वापस लौटने पर खुशी व्यक्त करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। मालूम हो कि वर्ष 2021 को कोरोना वायरस के चपेट में आकर पूर्व विधायक इंद्रजीत गंभीर रूप से बीमार हो गए थे। तभी से उनका इलाज हैदराबाद में चल रहा था।