
मुंबई : महाराष्ट्र के अमरावती में एक आरोपी के घर में प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है। आरोपी पर 180 नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का आरोप है। पुलिस ने यह कार्रवाई आरोपी पर जांच रिपोर्ट आने के बाद की है। पुलिस जांच में इस तरह की रिपोर्ट आने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गईं हैं। वहीं पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है। मालूम हो कि 350 से अधिक अश्लील वीडियो बनाने और धमकी देकर शोषण का आरोप आरोपी पर जांच रिपोर्ट में सामने आया है।