धनबाद पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया

0
fastlive news

धनबाद : परफॉर्मेंस रिव्यू और क्राइम कंट्रोल को ध्यान में रखते हुए धनबाद पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है।
कार्रवाई के तहत 11 थानेदारों को हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है, जबकि कई थानों और ओपी में नए प्रभारी तैनात किए गए हैं। मैथन, पंचेत, गलफरबाड़ी, महुदा, सुदामडीह, रामकनाली, भूली, गौशाला, धर्माबांध, कपुरिया, दोनों महिला थाना और एससी-एसटी थाना समेत कई महत्वपूर्ण थानों व ओपी में नए अधिकारियों की पोस्टिंग की गई है। इन्हें दी गई इन थाना और ओपी की जिम्मेदारी।
भूली ओपी – विश्वजीत ठाकुर, मैथन ओपी – अभिरव कुमार,
पंचेत ओपी – सुजीत सिंह, सुदामडीह थाना – आकृष्ट अमन
गौशाला ओपी – शंभुनाथ सिंह, गलफरबाड़ी – शेखर कुमार,
तिसरा थाना – प्रभात रंजन, अलकडीहा ओपी – बाल मुकुंद सिंह, रामकनाली ओपी – अलीशा कुमारी, भागाबांध ओपी – शैलेंद्र शर्मा, धर्माबांध ओपी – धीरज कुमार, महुदा थाना – पवन पाठक, मनियाडीह थाना – अकबर खान, लोदना ओपी – राजेश कुमार, कपुरिया ओपी – अमृता खलखो, महिला थाना धनबाद – बिगन सोय, बाघमारा महिला थाना – सुरबाला भिंगराज, एससी-एसटी थाना – प्रमोद लकड़ा, को जिम्मेदारी दी गई है। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई अभी शुरुआती चरण में है। आने वाले दिनों में 10–12 और थाना प्रभारियों पर गाज गिर सकती है। जिन अधिकारियों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा, उन्हें लाइन क्लोज किया गया है। सूत्रों का कहना है कि आगे भी बदलाव होने की पूरी संभावना है।

 

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन