उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने केन्दुआडीह गैस रिसाव स्थल का निरीक्षण किया

0
fastlive news

धनबाद : उपायुक्त आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने गुरुवार को केन्दुआडीह गैस रिसाव स्थल का निरीक्षण किया। इसके पूर्व अधिकारी द्वय ने अग्नि एवं भू-धंसान से प्रभावित धनबाद – बोकारो सड़क का निरीक्षण किया। इसके पश्चात अधिकारियों ने गैस रिसाव स्थल का भ्रमण किया। तत्पश्चात केन्दुआडीह थाना में बीसीसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, महाप्रबंधक सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति से अवगत हुए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि अग्नि एवं भू-धंसान प्रभावित क्षेत्र से परिवारों को बेलगड़िया शिफ्ट करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। साथ में सोमवार को केन्दुआडीह थाना, जो भू-धंसान प्रभावित क्षेत्र में है, उसे भी शिफ्ट किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि झरिया मास्टर प्लान 2.0 में सरकार के स्पष्ट निर्देश के अनुसार प्रभावित परिवारों को बेलगड़िया में दो फ्लैट दिए जा रहे हैं। उनके रोजगार के लिए कौशल विकास केंद्र भी बनाया गया है। बिजली, पानी, सोलर स्ट्रीट लाइट, आवागमन के लिए बस का परिचालन सहित सभी बुनियादी सुविधाएं प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि प्रभावितों की सूची में 535 परिवार हैं। लेकिन सर्वे में कुछ परिवार छूट गए हैं। जिला प्रशासन को अग्नि प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले हर परिवार के जान माल एवं सुरक्षा की चिंता है। आगे बताया कि भूमिगत आग के कारण गैस रिसाव बंद नहीं होगा। समय के साथ-साथ इसका दायरा बढ़ेगा। आईआईटी (आईएसएम), खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस), सिंफर सहित अन्य तकनीकी संस्थानों ने इस स्थान का निरीक्षण कर निष्कर्ष निकला है। भविष्य में इससे भी अधिक भयावह स्थित उत्पन्न हो सकती है। इसलिए सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रभावित क्षेत्र से परिवारों का शिफ्ट होना ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने कहा कि अग्नि एवं भू-धंसान के कारण केन्दुआडीह थाना भी प्रभावित है। केन्दुआडीह थाना को केंदुआ में स्थित पुराने बीएसएनएल के टेलीफोन एक्सचेंज में सोमवार तक शिफ्ट कर दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के साथ भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक मनोज कुमार अग्रवाल, निदेशक तकनीकी (संचालन) संजय कुमार सिंह, पुटकी बलिहारी क्षेत्र के महाप्रबंधक, अंचल अधिकारी पुटकी विकास आनंद, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम, केन्दुआडीह थाना के प्रभारी के अलावा जिला प्रशासन, पुलिस एवं बीसीसीएल के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन