मोटरयान निरीक्षक ने डीएवी के वाहनों की जांच की

0
fastlive news

धनबाद : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के आदेशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी  दिवाकर सी द्विवेदी के नेतृत्व में मोटरयान निरीक्षक अभय कुमार तथा शुभम कुमार ने स्कूल वाहनों की कागजात जांच की। मोटरयान निरीक्षक अभय कुमार तथा शुभम कुमार ने  डीएवी पब्लिक स्कूल कुसुंडा, डीएवी पब्लिक स्कूल लोदना तथा टाटा डीएवी जामाडोबा पहुंचकर स्कूली वाहनों के कागजातों की  जांच की। जांच में डीएवी पब्लिक स्कूल के 6 वाहनों के कागजात सही नहीं पाए गए। उन पर मोटरवाहन अधिनियम के तहत 51,400 रुपए का जुर्माना किया गया। जबकि टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल जामाडोबा के 4 वाहनों पर 52,900 रुपए का जुर्माना किया। मौके पर जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक सुनील कुमार, रोड सेफ़्टी इंजीनियर अमरेश कुमार, मुकुल कुमार तथा स्कूल के शिक्षक उपस्थित रहे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन