हरिना कॉलोनी गेट जाम कर ग्रामीणों का धरना, बिजली-पानी की मांग पर फूटा आक्रोशत

0
fastlive news

बाघमारा । बीसीसीएल से बिजली एवं पानी की सुविधा देने की मांग को लेकर शनिवार को हरिना कॉलोनी के समीप हरिना बस्ती के ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हरिना कॉलोनी के मुख्य गेट को जाम कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी पिछले पांच महीनों से बीसीसीएल प्रबंधन से लगातार मांग करने के बावजूद कोई पहल नहीं होने का आरोप लगा रहे हैं।

धरना पर बैठे ग्रामीणों का कहना था कि हरिना कॉलोनी का गंदा पानी आसपास के खेतों में बहाया जा रहा है, जिससे खेती योग्य जमीन खराब हो रही है और फसलें बर्बाद हो रही हैं। ग्रामीणों ने कहा कि एक ओर उनकी जमीन पर कॉलोनी बनाकर बीसीसीएल कार्य कर रही है, वहीं दूसरी ओर गांव के लोगों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है।

धरना को समर्थन देने बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो एवं गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ धरना पर बैठ गए। विधायक ने कहा कि हरिना कॉलोनी रैयत ग्रामीणों की जमीन पर बनी है, इसलिए यहां के लोगों का अधिकार बनता है कि उन्हें बीसीसीएल की ओर से बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को लंबे समय तक नजरअंदाज करना उचित नहीं है।

वहीं सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो बीसीसीएल ब्लॉक-टू क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष बड़ा आंदोलन और धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस बीच ब्लॉक टू क्षेत्रीय प्रबंधन के साथ ग्रामीणों की वार्ता हुई जो बेनतीजा निकला। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों का धरना जारी था तथा मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन