बरोरा : अनुकंपा नौकरी के लालच में बेटे ने दी खौफनाक घटना को अंजाम

0
fastlive news

बाघमारा: धनबाद के बरोरा थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। मामले में बरोरा पुलिस का सनसनीखेज खुलासा, मुख्य आरोपी पुत्र समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। बीसीसीएल में अनुकंपा के आधार पर नौकरी पाने की चाहत में एक युवक ने कथित रूप से अपने ही पिता की हत्या की साजिश रच डाली। पुलिस ने तकनीकी जांच और साक्ष्यों के आधार पर मामले का खुलासा करते हुए मृतक के पुत्र समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब ने बताया कि 20 जून 2026 की सुबह चिटाही-बरोरा मार्ग के किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी। बरोरा थाना में कांड संख्या 31/2026 दर्ज कर विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई। जांच के दौरान मृतक की पहचान बीसीसीएल कर्मी तुलेश्वर नोनिया के रूप में हुई।

कॉल रिकॉर्ड ने खोला राज

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक का पुत्र विजय चौहान (नोनिया) पिता की मौत के बाद अनुकंपा पर नौकरी पाने की योजना बना रहा था। इसी मकसद से उसने कथित रूप से अखिलेश मल्लाह और अमित सिंह को 10 लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी। कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) में एक माह के दौरान तीनों के बीच करीब 150 बार बातचीत होने की पुष्टि हुई। घटना वाले दिन विजय जानबूझकर बिहार चला गया, ताकि खुद को संदेह से दूर रख सके।

पहले शराब, फिर पत्थर से वार

पुलिस के अनुसार, ड्यूटी खत्म होने के बाद आरोपियों ने तुलेश्वर नोनिया को अपने साथ ले जाकर शराब पिलाई। देर रात नशे की हालत में पत्थर से हमला कर उनकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को सड़क किनारे झाड़ियों में फेंककर घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई। पहचान छिपाने के लिए शव से छेड़छाड़ भी की गई।

परिजनों के व्यवहार से गहराया शक

पोस्टमार्टम रिपोर्ट, तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ परिजनों के संदिग्ध व्यवहार ने पुलिस का शक और मजबूत किया। गहन जांच के बाद पूरी साजिश का खुलासा हो गया।

जांच में बरामद हुए अहम सबूत

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर, मोटरसाइकिल, खून से सने कपड़े व जूते, मोबाइल फोन सहित कई महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन