बालिका मध्य विद्यालय राजगंज में पौधारोपण

0
fastlive news

कतरास : इको क्लब के तत्वावधान में सोमवार को बालिका मध्य विद्यालय, राजगंज में विद्यालय के व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के लगभग एक सौ पौधे लगाए गए। इको क्लब के संरक्षक अकलु मोहली ने छात्र छात्राओं को पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प दिलाया । इसके अलावा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में पौधों की महत्व पर भी प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में विद्यालय की राधिका कुमारी, रिया कुमारी, पायल कुमारी, तृषा कुमारी, कविता कुमारी, रिशु कुमारी, प्रीति कुमारी सहित कई छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान उपस्थित बच्चों ने विद्यालय परिसर को अधिक हरित एवं स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान इको क्लब के संरक्षक अकलु मोहली, अध्यक्ष राजेश चन्द्र गायेन, उपाध्यक्ष अंगद कुमार साव तथा सचिव ओमप्रकाश महतो मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news