
धनबाद : : बलियापुर में “मुस्कान हॉस्पिटल & हेल्थ केयर” का उद्घाटन सोमवार को जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने फीता काटकर किया। उदघाटन कार्यक्रम के दौरान जिप अध्यक्ष
शारदा सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का होना अति आवश्यक है। उनहोने कहा कि इस मुस्कान हॉस्पिटल & हेल्थ केयर” के शुभारंभ से सिंदरी एव बलियापुर के आसपास के क्षेत्रों के लोगों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होंगी। बेहतर उपचार के लिए इस क्षेत्र के लोगों को दूर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को इस जनहितकारी पहल के लिए शुभकामनाएं दी। इसके पूर्व अस्पताल प्रबंधन ने शारदा सिंह का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।