अंगारपथरा में लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर

0
fastlive news

कतरास : सेवा भारती व सात्विक आई. भी. एफ. के तत्वाधान में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) द्वारा आज चौथा सप्ताह अंगारपथरा,शिव मंदिर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन डॉक्टर बी. एन. चौधरी ,आर. एस. एस. के महानगर कार्यवाह पंकज सिंह ,विहिप के प्रांत मिलन प्रमुख विक्की सिंह व डॉक्टर सुनील कुमार ने भारत माता की छवि पर पुष्पांजलि अर्पित व द्वीप प्रजवलित कर किया। शिविर में बी पी, शुगर, हेमोग्लोबिन, पल्स, ऑक्सीजन की जाँच की गयी। डॉक्टर बी .एन .चौधरी ने कुल 53 लोगो की जाँच के बाद मुफ्त सलाह दिया। कोरोना महामारी से बचाव के उपाय भी बताए। मौके पर आरएसएस के महानगर कार्यवाह पंकज सिंह ,विहिप के प्रांत मिलन प्रमुख विक्की सिंह के संघ के डॉक्टर सुनील कुमार के अलावे चंद्रभान प्रसाद ,वीरेंद्र सिन्हा ,भरत भूषण सिन्हा ,दीपक राम , सिस्टर पुतुल देवी ,सुरेंद्र मिश्रा ,राजेश कुमार ,महावीर गोयल ,महेंद्र स्वर्णकार ,अरुण गोश्वामी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news