कतरास : थाना क्षेत्र के कतरास राजेंद्र क्लब के सामने स्थित एक चाउमीन दुकान में सोमवार की रात्रि अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया। घटना के कारणों का पता नही चल पाया है। अज्ञात लोगों ने चाउमीन दुकान का चूल्हा आदि तोड़ दिया।