अवैध उत्खनन से जमुनिया कोलियरी में महिला की मौत

0
fastlive news

बाघमारा : धनबाद जिले में कोयला एवं अवैध उत्खनन का एक रिश्ता बन गया है। परंतु अवैध उत्खनन का परिणाम प्रायः बुरी खबर लेकर आता है। अब अवैध उत्खनन लोग पेट पालने के लिए करते है या फिर घर मे चूल्हा जलाने के लिए। इन सवालों से जूझने की कोशिस ना कोलियरी के अधिकारी करते है, ना प्रशासन ना क्षेत्र के जन प्रतिनिधि। जिस कारण ना कोयले का अवैध उत्खनन कभी रुकता है, ना ही इसके जद में आकर बेमौत मरने वालो की संख्या में कमी आती है। कोयलांचल में अवैध उत्खनन से मरने वाले कि खबर मात्र एक खबर बन कर रह जाती है। ताज़ा मामला ब्लॉक दो के जमुनिया कोलियरी का है। जहां मंगलवार का दिन एक परिवार के लिए अमंगलकारी साबित हुआ। जानकारी के अनुसार जमुनिया कोलियरी के खतरनाक मुहाने में कोयले का अवैध उत्खनन करने के दौरान चाल धस जाने से एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कई लोग बाल बाल बचे। कुछ दिनों पूर्व ही बरोरा क्षेत्र के फुलारी टांड कोलियरी में डेको फेस में दो लोगो की मौत हो चुकी है। जमुनिया कोलियरी में भी इसके पूर्व अवैध उत्खनन के दौरान कई लोग मारे गए है। लोगो की जानें जाती है। परंतु अवैध उत्खनन का सिलसिला यहां कभी रुकता नही है। 

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news