
धनबाद : उप विकास आयुक्त सन्नी राज द्वारा कलियासोल प्रखंड का भ्रमण कर डी एम एफ टी एवं 15वें वित्त आयोग से संचालित विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किए। निरीक्षण के दौरान कलियासोल में प्रस्तावित स्टेडियम निर्माण हेतु चयनित स्थल का निरीक्षण किए। सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कनीय अभियंता को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पी एन के एन हाई स्कूल में कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। वहीं मौके पर मौजूद संबंधित एजेंसी को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिए। डी एम एफ टी योजना के अंतर्गत चल रहे तालाब जीर्णोद्धार कार्यों का भी निरीक्षण किए । जिससे संबंधित अधिकारियों को कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। ।इस दौरान पिंड्राहाट पंचायत भवन का निरीक्षण भी किया गया। पंचायत भवन में संचालित होने वाले ज्ञान केंद्र हेतु एक समिति के गठन का निर्देश दिया गया। पंचायत सचिव एवं भी एल ई को निर्देशित किया गया कि जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र एवं विवाह प्रमाण पत्र पंचायत कार्यालय से ही निर्गत किए जाएं। पिंड्राहाट मुखिया के साथ पंचायत में 15वें वित्त आयोग से संचालित विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी जय प्रकाश नारायण, जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा, डीएमएफटी टीम, स्थानीय जनप्रतिनिधि समेत अन्य मौजूद थे।