ऑनलाइन सट्टेबाज़ी पर रोक लगाने की मांग

0
fastlive news

कतरास : छात्र नेता सूरज सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि इन दिनों बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के मुराईडीह में सट्टेबाजी का ऑनलाइन गैंबलिंग खूब संचालित हो रहा है। जिसमें बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से छात्र- नौजवान इस दलदल में फंसते जा रहे हैं। जिसके कारण घर में चोरी, मारपीट, आत्महत्या जैसी घटनाएं निरंतर सामने आ रही है। पूर्व में भी विभिन्न से अखबारों में खबर छपी थी मुराईडीह, बरोरा, फुलवार, कतरास आदि क्षेत्रों में बड़ी तेजी से ऑनलाइन क्रिकेट गेमलिंग चल रहा है । इस तरह की घटनाओं से समाज दूषित हो रहा है। लेकिन इन सट्टेबाजों को प्रशासन का तनिक भी भय नहीं दिख रहा है। प्रशासन इस विषय को गंभीरता से लेते हुए सार्थक पहल करें। सामाजिक कार्यकर्ता और छात्र प्रतिनिधि होने के नाते मै जिला प्रशासन से मांग करता हूं की एक स्पेशल टीम गठित कर इस तरह के लोगों के ऊपर दबिश बनाएं ताकि छात्र नौजवान का भविष्य अंधकार में ना हो और एक स्वच्छ और स्वस्थ समाज का निर्माण में प्रशासन अपना अहम भूमिका निभा सके । इस दौरान छात्र नेता सूरज सिंह ने कहा कि प्रशासन को जिस भी तरह का सहयोग चाहिए सट्टेबाजों को दबिश देने में हर संभव सहयोग किया जाएगा। अगर जल्द प्रशासन विषय को गंभीरता से लेते हुए पहल नहीं करती है छात्रऔर समाज हित में वरीय पुलिस पदाधिकारियों से शिकायत कर कारवाई की मांग की जाएगी। 

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news