
बाघमारा : बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र के डेको आउटसोर्सिंग कंपनी के कार्यस्थल में हाई वाल के कारण ओबीआर गिरने से पूरा हॉल रोड ओबीआर से भर गया। यह घटना रविवार 03 बजे की है। इस कारण हॉल रोड में कंपनी की कई मशीनें भी फंस गई है। इस कारण कंपनी के कर्मियों को काफी परेशानियो का सामना करना पड़ा।