
लोयाबाद : कनकनी नंबर 4 स्थिति ब्रह्मबाबा स्थान में श्री श्री 108 हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर शुक्रवार की रात मां भगवती जागरण की आयोजन किया गया, मंदिर से ज्योति लेकर यजमान बिगन चौहान, शिव चौहान ने जागरण स्थल पर दिए को प्रज्वलित कर पूजा अर्चना करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान वंदना से किया गया, मां भगवती जागरण में बब्लू पासवान, श्वेता कुमारी व अन्य प्रसिद्ध कलाकारो ने अपने मधुर आवाज भजन व भक्ति गाने से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया, साथ ही नाल प्लयेर रणधीर यादव, किबोर्ड मास्टर राजेश दास, किपैड मास्टर सुदेश सिंह ने संगीत बजाकर लोगों को मन मोह लिया, मौके पर रोशन पासवान, रॉकी चौरसिया, शिवपाल चौहान, विनय चौहान, उमेश चौहान, पप्पू चौधरी, बबलू चौहान, किशनलाल चौहान, रामानंद चौहान, अभिनंदन कुमार, रविंद्र चौहान, अजय चौहान, मनसुख चौहान आदि मौजूद थे|